HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: 07 मई से होगी उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा...

Almora News: 07 मई से होगी उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा

ADVERTISEMENTS

—अल्मोड़ा में एडीएम हुए नोडल अधिकारी नामित
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 07 मई, 2022 से 10 मई, 2022 तक उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा-2021 आयोजित होगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इसके लिए अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित कर दिया है।

जिलाधिकारी वन्दना ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा-2021 07 मई, 2022 से 10 मई, 2022 तक जनपद अल्मोड़ा में संपन्न कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षाओं के लिए अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये हैं कि परीक्षा के लिए निर्धारित केन्द्रों सभी आवश्यक तैयारियां यथासमय करवा लें और केन्द्र व्यवस्थापकों व सैक्टर मजिस्ट्रेटों को समय-समय पर आवश्यक निर्देश परीक्षा के सफल संचालन के संबंध में दें। उन्होंने निर्देश दिये कि आयोजित परीक्षाओं के लिए गोपनीय सामग्री निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर प्राप्त कराकर परीक्षा समाप्ति के पश्चात गोपनीय पैकेट्स परीक्षा केन्द्र से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार भेजे जाने के लिए प्रधान डाकघर, अल्मोड़ा तक ले जाने का दायित्व सैक्ट्रर मजिस्ट्रेटों का होगा।
ये रहेगा परीक्षा कार्यक्रम

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 07 मई, 2022 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य हिन्दी, अपरान्ह 2 बजे से सायं 04 बजे तक सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 08 मई, 2022 को प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक सिविल इंजीनियरिंग प्रथम प्रश्न पत्र, अपरान्ह 2 बजे से सायं 04 बजे तक सिविल इंजीनियरिंग की द्वितीय की परीक्षा होगी।09 मई, 2022 को 09 बजे से दोपहर 12 बजे से मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रथम प्रश्न पत्र, अपरान्ह 02 बजे से सायं 04 बजे तक मैकेनिकल इंजीनियरिंग द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। 10 मई, 2022 को 09 बजे से दोपहर 12 बजे इलेक्ट्रिकल/एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग प्रथम प्रश्न पत्र, और अपराह्न 02 बजे से सायं 04 बजे तक इलेक्ट्रिकल/एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा आयोजित होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments