HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : मुख्यमंत्री फ्री गैस सिलेंडर योजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री फ्री गैस सिलेंडर योजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

देहरादून | उत्तराखंड में मुख्यमंत्री निशुल्क तीन गैस सिलेंडर योजना को 2027 तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री की हरी झंडी के बाद वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस योजना के लिए अनुमोदन दे दिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को यह तोहफा दिया है।

बता दे कि यह योजना इसी साल मार्च महीने में समाप्त हो रही थी। जिसको अब 2027 तक बढ़ा दिया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने यह प्रस्ताव शासन को भेजा था। मौजूदा समय में 1 लाख 84 हजार अंत्योदय परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना पर राज्य सरकार का सालाना 55 करोड़ रुपए खर्च होगा।

55 करोड़ का सालाना खर्च आएगा योजना पर

वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत अंत्योदय परिवारों के पुनरूत्थान के लिये मुख्यमंत्री निशुल्क तीन गैस सिलेंडर योजना को 2022-23 में लागू किया गया था। यह योजना इसी साल मार्च माह में समाप्त हो गयी थी। सरकार ने इस योजना को अति महत्वपूर्ण पाते हुए इसे बढ़ाने का विचार किया है। इस योजना को साल 2027 तक बढ़ाने के लिए वित्त मंत्री ने अपना अनुमोदन प्रदान किया है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा गरीबों की चिंता की

इस दौरान डा.अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सदैव अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को उत्थान कैसे हो, इस पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल अंत्योदय के प्रेरक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के दूर, जो अतिदुर्गम और आर्थिक रूप से कमजोर रहे व्यक्ति के कल्याण के लिए काम किया। उनका का मानना था कि विकसित और सम्पन्न व समृद्ध राष्ट्र, समाज की कल्पना अंत्योदय परिवारों के बिना नहीं की जा सकती है। इनके कल्याण के लिए सरकारों को योजनाएं बनाकर कार्य करना होगा।

Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 196 पदों पर भर्ती

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments