HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

पिथौरागढ़| उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, रविवार देर रात पिथौरागढ़ के जौलजीबी झूलाघाट मोटर मार्ग में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार रात दो लोग कार संख्या यूके 05 टीए 3501 से जौलजीबी मेले से लौटकर अपने घर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। अंधेरा अधिक होने के कारण हादसे का पता सुबह चला। सोमवार सुबह लोगों ने खाई में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अस्कोट पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकलवाया।

मृतकों की शिनाख्त सिमलखेत निवासी 46 वर्षीय भुवन राम पुत्र श्यामू राम और 45 वर्षीय राम पुत्र शेर राम निवासी डंबर के रूप में हुई है। अस्कोट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

UKPSC Update : फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments