HomeAccidentउत्तराखंड : पहाड़ी से टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल

उत्तराखंड : पहाड़ी से टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल

श्रीनगर गढ़वाल| बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के पास रविवार को एक कार पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा देवप्रयाग से 15 किलोमीटर आगे हुआ। कार में तीन लोग सवार थे। सुबह कार सवार श्रीनगर की ओर जा रहे थे। तभी अचानक अनियंत्रित होकर कार पहाड़ी से टकरा गई। इस दौरान दिनेश प्रसाद पुत्र स्व. मुरलीधर(56) निवासी ग्राम शिवानन्दी गोलपीर, रुद्रप्रयाग की मौके पर मौत हो गई।

जबकि गोविंद प्रसाद पुत्र स्व. भगवती प्रसाद (50) और रोशनी देवी (50) पत्नी दिनेश, निवासी रुद्रप्रयाग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। टीम ने मौके पर जाकर घायलों को निजी वाहन से देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया।

मडुवा/Madua : पौषक तत्वों से भरपूर, हृदय व मधुमेह रोगियों के लिए वरदान

शाबास राहुल: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन ऊंचा किया गांव का नाम

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments