HomeBreaking Newsउत्तराखंड : बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का निधन

उत्तराखंड : बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का निधन

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार | हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह निधन हो गया। विधायक के निधन की सूचना मिलती ही बसपा कार्यकर्ताओं और मंगलौर में शोक की लहर दौड़ गई। वह दो बार से मंगलौर विधानसभा के विधायक रहे थे। बताया जा रहा है कि बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। जबकि उन्हें दिमाग संबंधित समेत अन्य बीमारी भी थी।

शुक्रवार की देर शाम को विधायक सरवत करीम अंसारी को ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात को ही उन्हें नोएडा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां पिछले दो दिनों से उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन था। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। नोएडा में ही उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनका निधन हो गया।

सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2017 में वह काजी निजामुद्दीन से परास्त हो गये थे लेकिन 2022 में उन्होंने फिर से अपनी सीट बहाल कर ली थी। उनके निधन की सूचना पर मंगलौर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

राजनेताओं और सामाजिक संगठनों ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश के कई बड़े राजनेताओं और सामाजिक संगठनों ने विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर शोक जताया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता सरवत करीम अंसारी जी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्री सरवत करीम अंसारी जी के पुत्र से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments