HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : टोल कर्मचारियों पर तलवार से हमला, सीसीटीवी में दर्ज...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : टोल कर्मचारियों पर तलवार से हमला, सीसीटीवी में दर्ज हुई वारदात

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, किच्छा

टोल टैक्स मांगने पर उपजे विवाद को लेकर एक धार्मिक समुदाय से जुड़े युवकों की टोल कर्मियों के साथ मारपीट हो गई। आरोप है कि एक युवक ने तलवार से हमला किया, जिसमें दो टोल कर्मी जख्मी हो गये। सारी वारदात टोल में लगे सीसीटीवी में दर्ज हो चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वारदात राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर किच्छा-रुद्रपुर के लालपुर टोल प्लाजा पर हुई है। बताया जा रहा है कि एक कार युवकों से जब टोल टैक्स मांगा गया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। यह लोग अपने को एक सिख धार्मिक संगठन से जुड़े बता रहे थे। टोल कर्मचारियों का आरोप है कि दो युवकों ने इनके साथ मारपीट की और तलवार से हमला किया, जिसमें दो कर्मचारी जख्मी हो गये।

कर्मचारियों का आरोप है कि उन्होंने हमलावर को पकड़ पुलिस के सुपुर्द किया, लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया है। टोल प्रबंधक राहुल शर्मा ने मामले की तहरीर पुलिस चौकी में दी है। उनका कहना है​ कि हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी चाहिए। इधर सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि टोल कर्मचारियों के साथ एक युवक हाथ में तलवार लहराते हुए मारपीट कर रहा है। वहीं उसके साथ तीन अन्य युवक भी दिख रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments