HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : एनएच पर खड़ी कार में मिली युवक की लाश,...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : एनएच पर खड़ी कार में मिली युवक की लाश, सुसाइड का अंदेशा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पौड़ी

यहां एक युवक का शव राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क किनारे खड़ी कार से बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। कार से जहर की खाली शीशी भी बरामद हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जनपद अंतर्गत कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुआखाल के समीप एक कार रात भर सड़क किनारे खड़ी थी। संदेह होने पर कुछ लोग कार के करीब गए तो पाया कि कार में एक युवक बेसुध पड़ा है। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

SHO Pauri Vinod Gusain ने बताया कि कार के भीतर एक शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अपर चोपड़ा मोहल्ला के डेविड धार निवासी दीपक सिंह (32 साल) पुत्र राजेश सिंह के रूप में हुई है। युवक ने कोई जहरीला पदार्थ पीकर अपना जीवन समाप्त कर ली। रात भर उसकी लाश मारुति 800 कार पर ही पड़ी रही। बाद में पुलिस टीम ने युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर बताया जा रहा है कि मृतक गुड़गांव में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। उसके दो नाबालिग बच्चे भी हैं। कार से जहर की शीशी भी बरामद हुई है। फिलहाल मामले की जांच राजस्व पुलिस कर रही है। हालांकि कहा जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या करने के लिए एक अजीब सा तरीका चुना है, जिसको लेकर कई सवाल पैदा हो रहे हैं। कार लेकर युवक घर से निकला व सुनसान इलाके में वाहन खड़ा कर उसने आत्महत्या कर ली। राजस्व पुलिस यह समझने का प्रयास कर रही है कि आखिर युवक ने आत्महत्या का इस तरह का तरीका ही क्यों चुना ?

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments