HomeAccidentउत्तराखंड में हादसा : यहां गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, 14...

उत्तराखंड में हादसा : यहां गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, 14 लोग थे सवार

ADVERTISEMENTS

देहरादून। टिहरी जिले से हादसे की खबर आ रही है, यहां चमियाला-बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के पिलवा के पास बिनक्खाल से ऋषिकेश जा रहे बोलेरो वाहन संख्या UK14TA1379 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे, जिसमें चार बच्चे, सात महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। सभी को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालेश्वर में लाया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर बताएं जा रहे हैं।

जबकि घटना के बाद से चालक प्रकाश लाल फरार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि सभी बच्चों और चार अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि पांच अन्य का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उत्तराखंड : यहां पंचर बनाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी : आठ माह की गर्भवती महिला ने जहर खाकर दी जान, गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत

जानिए, अल्मोड़ा में क्यों पूजे जाते हैं खमसी बूबू ! 150 साल से भी पुरानी परंपरा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments