HomeAccidentउत्तराखंड : यहां सेब लेकर जा रहा बोलेरो वाहन खाई में गिरा,...

उत्तराखंड : यहां सेब लेकर जा रहा बोलेरो वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS

देहरादून। यहां उत्तरकाशी जिले से सेब लेकर जा रहा बोलेरो पिकअप वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रस्सियों के सहारे खाई से दोनों शवों को निकाला।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह थाना त्यूनी को सूचना मिली कि दो लोगों के शव खाई में पड़े दिखे हैं। घटनास्थल त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर है। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता लगा कि पिकअप वाहन संख्या UK07CD-0843 खाई में गिरा हुआ है। वाहन टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा था। लेकिन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600-700 मीटर नीचे खाई में गिर गया।

हादसे में 25 वर्षीय किशोर सिंह चौहान पुत्र अब्दुल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी व 40 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों को स्थानीय निवासियों की मदद से निकालकर त्यूनी मोर्चरी में रखवा दिया है।

लड़के ने You Tube देख घर पर शराब बना दोस्त को पिला दी, हालत बिगड़ी

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments