HomeBreaking NewsBig News Uttarakhand : काली नदी में परिवार समेत समा गई नाव,...

Big News Uttarakhand : काली नदी में परिवार समेत समा गई नाव, 13 वर्षीय बच्ची की मौत, बच्चा लापता

ADVERTISEMENTS

चम्पावत। यहां नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर के कुसमोद घाट के नगरूघाट शिवनाथ नगर पालिका के समीप काली नदी में एक नाव पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक 13 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि आठ साल का एक बच्चा लापता है। नाव में सवार तीन लोगों को घटना के तत्काल बाद नाविकों ने नदी से निकाल लिया गया था। घटना की जानकारी के बाद भारत और नेपाल का रेसक्यू दल लगातार खोजबीन में जुटा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम नेपाल सीमा के पंचेश्वर में नेपाल से पूजा अर्चना कर काली नदी के रास्तें नाव पर सवार होकर पांच लोगों का नेपाली परिवार भारत लौट रहा था, कि अचानक उफनाती नदी की लहरों में नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

नाव में 40 वर्षीय चक्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह का पूरा परिवार सवार था, जिसमें उनकी 35 वर्षीय इंद्रा देवी पत्नी 13 वर्षीय पुत्री मीना, 10 वर्षीय पुत्र सागर, 8 वर्षीय पुत्र संदीप, निवासी गोड़ा नेपाल नाव पलटते ही नदी में समा गए। जानकारी के अनुसार घटना के बाद ही चक्र सिंह, इंद्रा देवी और सागर सिंह को नाविकों ने नदी से सकुशल निकाल लिया। जबकि मीना का शव बरामद हुआ है। संदीप अभी भी लापता है। नेपाल व भारत की टीमों द्वारा नदी में रेस्क्यू में जुटी हुई है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

अभी फिलहाल नदी में नेपाल पुलिस, भारत पुलिस, एसएसबी की टीम रेस्क्यू कर रही थी। चक्र सिंह अपने गांव नेपाल में पूजा अर्चना कर परिवार के साथ पंचेश्वर आ रहा था। जहां से उन्हें पंजाब लौटना था। दुर्घटना के समय नाव में 10 लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें पांच लोग नाव संचालक थे।

Uttarakhand : हरिद्वार से शिमला जा रही HRTC की बस पलटी, बस में सवार थे 25 लोग

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम केएन गोस्वामी आपदा राहत बचाव टीम के साथ मौके में पहुंच गए हैं। एसडीएम ने बताया नदियों में इस तरह नाव का संचालन अवैध है। उन्होंने पुलिस व एसएसबी को अवैध तरीके से नावों का संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments