HomeBreaking Newsउत्तराखंड : प्रेमी ने उतारा महिला और उसकी दोनों बेटियों को मौत...

उत्तराखंड : प्रेमी ने उतारा महिला और उसकी दोनों बेटियों को मौत के घाट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Dehradun News | राजधानी देहरादून में पटेलनगर के बड़ोवाला क्षेत्र में एक ही जगह पर दो दिन के अंदर तीन लाशें मिलने के संबंध में पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला। एसएसपी अजय सिंह ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुआ बताया कि, महिला के प्रेमी ने ही महिला और उसकी दोनों बेटियों की हत्या की और उसके बाद तीनों के शवों को ठिकाने लगाया था।

दरअसल, 25 जून मंगलवार की शाम थाना पटेलनगर को बड़ोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पम्प से आगे सूखे नाले से बदबू आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां सूखे नाले में 2 शव कूड़े में पड़े हुए थे, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। देर शाम होने के कारण घटनास्थल के आस-पास सर्च अभियान नहीं चलाया जा सका और एक टीम को मौके पर निगरानी के लिए रखा गया। बुधवार की सुबह एसएसपी ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी निगरानी में घटनास्थल व उसके आस-पास के जंगल में काम्बिंग/सर्च अभियान चलाया, सर्च अभियान के दौरान पूर्व में शव बरामद होने के स्थान से कुछ दूरी पर कूड़े के ढेर से तेज बदबू आने पर कूड़े को हटाकर देखा तो 1 अन्य महिला का सड़ा-गला शव ढेर के नीचे दबा हुआ मिला, जिसे मोर्चरी भेजा गया। मौके पर घटनास्थल से एक अन्य महिला का शव मिलने से साफ हुआ कि उक्त सभी शव एक ही परिवार के सदस्यों के हैं।

घटना की सवेंदनशीलता को देखते हुए तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया। गठित टीमों ने जिले के सभी थानों व आस-पास के जनपदों मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर आदि स्थानों पर विगत कुछ दिनों में किसी महिला व उसके बच्चियों की गुमशुदगी के सम्बन्ध में जानकारी ली तो बिजनौर में एक दो थाना क्षेत्रों में महिला व उसकी बच्चीयों की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली, जिस पर तत्काल एक टीम को बिजनौर रवाना कर उक्त गुमशुदगियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई।

घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान के दौरान कुछ दूरी पर पुलिस को एक ब्लू डार्ट कम्पनी का नीले रंग का बैग मिला, जिसमें महिला व बच्चों के कपड़े व अन्य सामग्री रखी हुई थी, जो उक्त शवों के ही प्रतीत हो रहे थे। पास ही एक पर्पल कलर का बैग भी पुलिस टीम को मिला तथा घटनास्थल के पास मौजूद टिम्बर लाइन फैक्ट्री के आसपास एक रोडवेज बस का टिक्ट नेहटौर से देहरादून का बरामद हुआ, जो एक बालिग व 1 नाबालिग का था, जिस पर फैक्ट्री के अन्दर चैक करने पर पुलिस टीम को ब्लू डार्ट कम्पनी के वैसे ही नीले रंग के थैले बरामद हुए, जिस पर पुलिस टीम ने फैक्ट्री में कार्यरत कर्मियों के सम्बंध में जानकारी करने पर पुलिस टीम को मौके पर नेहटौर का ही रहने वाला एक फैक्ट्री कर्मी मिला, शक होने पर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति हसीन पुत्र नसीम निवासी फरीदपुर थाना व पोस्ट नेहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ब्रहमपुरी पटेलनगर जनपद देहरादून (उम्र 36 वर्ष) को पूछताछ के लिए चौकी ले आई, जहां सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अवैध संबंधों के चलते उक्त महिला व उसके बच्चों की हत्या करना स्वीकार किया। अभियुक्त को पुलिस टीम ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

हसीन ने पूछताछ में बताई हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में हसीन ने बताया कि, वह बिजनौर का रहने वाला है तथा बड़ोवाला में टिम्बर ली फर्नीचर फैक्ट्री में कार्य करता है, वह तलाकशुदा है और मृतका रेश्मा से पिछले 02 साल से उसका प्रेमप्रसंग चल रहा था, रेश्मा मुझ पर (हसीन पर) लगातार शादी करने तथा साथ रहने का दबाव बना रही थी, रेशमा समय-समय पर मेरे से (हसीन) खर्चो के लिए पैसों की मांग करती रहती थी, जिस पर परेशान होकर मैंने (हसीन) उससे पीछा छुड़ाने का प्रयास किया, परन्तु वह लगातार उसे फोन तथा मैसेजों के माध्यम से अपने साथ रखने की जिद्द कर रही थी, जिस पर मैं (हसीन) उसे देहरादून में कमरा ढूंढने तथा उसके बाद बुलाने की बात कहकर लगातार टाला जा रहा था, 23 जून की शाम मृतका अपनी पुत्री आयत (उम्र 15 वर्ष) तथा आयशा (उम्र- 08 माह) के साथ आईएसबीटी देहरादून आ गई और मुझे फोन कर अपने देहरादून आने की जानकारी दी, जिस पर मैंने ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई तथा अपनी मो.सा. संख्या यूपी.20 बीई 9915 गलैमर से उसे लेने आईएसबीटी पहुंचा तथा रेशमा व उसके दोनों बच्चों को लेकर सीधे टिम्बर ली फैक्ट्री में गया, जहां उन्हें रात्री में सुलाने के पश्चात मैंने (हसीन) पहले मृतका रेश्मा का गला दबाकर उसकी हत्या की तथा उसके बाद दोनों बच्चियों का मुंह व नाक दबाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया, उसके पश्चात मैंने द्वारा तीनों के शवों को टिम्बर ली फैक्ट्री के पीछ कूड़े के ढेर में फेंक दिया व स्वंय जाकर शवों को कूड़े के ढेर के नीचे दबा कर छुपा दिया व मृतकों के कपडे ब्लू डार्ट कम्पनी के नीले थैले में डालकर फेंक दिये व मृतका का बैग भी कूड़े के ढेर से कुछ दूरी पर फेंक दिया तथा मृतका का मोबाइल व उसके घर की चाबी अपने पास छुपा दी थी। अभियुक्त द्वारा मृतकों के शवों को फॉम के गददों आदि से लपेटकर रखा था, जिस कारण मृतकों के शव फूल गए थे।

इस हत्याकांड के त्वरित खुलासे पर पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की गई है। घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा 25 हजार रू. के नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments