HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : पेड़ से टकराई बलेनो कार, दर्दनाक हादसे में दो...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पेड़ से टकराई बलेनो कार, दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत, चार घायल

देहरादून। उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे है, आज रविवार को देहरादून के थानो रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, यहां एक बलेनो कार पेड़ से टकरा गई इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए है। जिन्हें नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार आज रविवार को कोतवाली डोईवाला क्षेत्र अंतर्गत थानो रोड पर एक बलेनो कार संख्या यूके 07 डीजे-7198 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिनमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 4 अन्य घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों का पंचायत नामा कर पीएम की कार्रवाई की जा रही है। हादसा कैसे हुआ पुलिस दुर्घटनाओं के कारणों की भी जांच कर रही है।

हादसे में विनोद भट्ट पुत्र बच्ची राम भट्ट निवासी 256 चुक्खु मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून, उम्र 53 वर्ष और मदन मोहन भट्ट पुत्र गयानंद भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड लेन नंबर 3 देहरादून, उम्र 80 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी।

घायलों की सूची :

1- नरोत्तम भट्ट पुत्र चेतराम भट्ट निवासी मकान नंबर 29 विवेकानंद ग्राम फेस टू जोगीवाला, उम्र 58 वर्ष
2- भगवती प्रसाद भट्ट पुत्र स्वर्गीय मनीराम भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड लेन नंबर 3 थाना डालनवाला, उम्र 47 वर्ष
3- कीर्ति राम भट्ट पुत्र दामोदर भट्ट निवासी तेग बहादुर रोड थाना डालनवाला, उम्र 77 वर्ष
4- रमेश चंद्र भट्ट पुत्र मक्खन लाल भट्ट निवासी सारथी बिहार देहरादून उम्र 67 वर्ष।

ऑनलाइन क्लास से ऊब रहे बच्चे, यहां घर से भाग दो बच्चे जाना चाहते थे उत्तराखंड

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

क्राइम : यहां गूंगे नौकर ने मालिक को पीट-पीटकर मार डाला, लोगों की पिटाई पर करने लगा बात

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments