HomeBreaking Newsउत्तराखंड : मां के सामने तीन साल के बच्चे को उठा ले...

उत्तराखंड : मां के सामने तीन साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, सुबह मिला शव

ADVERTISEMENTS

Srinagar Garhwal News | यहां श्रीनगर शहर क्षेत्र के डांग रोड इलाके से शुक्रवार रात मां के सामने ही तीन साल के बच्चे को गुलदार घर के आंगन से उठा ले गया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम बच्चे की तलाश में जुट गई। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे करीब घर से 200 मी दूरी पर झाड़ियों में बच्चे का शव मिला। जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

वन विभाग की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल की मोर्चरी में ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डांग क्षेत्र से सटे सिंदरीगाड़ के पास झोपड-पट्टी पर रह रहे हरिद्वारी का तीन साल का बेटा सूरज घर के आंगन में खेल रहा था। परिजनों का कहना है कि तभी पीछे से गुलदार आया और बच्चे को उठाकर ले गया। बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले। तब तक गुलदार बच्चे को उठाकर जंगल की तरफ भाग गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मूलरूप बरेली निवासी हरिद्वारी यहां किराये की झोपड़ पट्टी में रहता है। वह फेरी का काम करता है। उसकी तीन बेटियों के बाद सूरज सबसे छोटा बच्चा है। सूरज को हाल ही परिजन बरेली से श्रीनगर लाए थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी तरफ श्रीनगर में फिर से गुलदार के हमले के बाद लोग दहशत में हैं। वन विभाग के रेंजर ललित मोहन नेगी ने बताया कि क्षेत्र में दो पिंजरे व चार ट्रेप कैमरे लगा दिए गए है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments