HomeUttarakhandUdham Singh Nagarउत्तराखंड : यहां 9वीं के छात्र पर तमंचे से झोंका फायर, क्षेत्र...

उत्तराखंड : यहां 9वीं के छात्र पर तमंचे से झोंका फायर, क्षेत्र में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर| उत्तराखंड का ऊधम सिंह नगर जिला वारदातों के लिए जाना जाता हैं, यहां आये दिन गोलीबारी, खून खराबा, लूटपाट के मामले सामने आते रहते है। यहां रविवार को जिले के खेड़ा में किसी बात पर हुए विवाद के बाद बाइक सवार दो किशोरों ने ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी कक्षा 9वीं के छात्र पर तमंचे से फायर झोंक दिया। फायरिंग के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपित हमलावर फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। गोली छात्र के दाहिने हाथ पर लगी हैं।

पुलिस के मुताबिक दक्ष चौराहा बालाजी विहार ट्रांजिट कैंप निवासी राम रतन का 15 वर्षीय पुत्र अमन कक्षा 9वीं का छात्र है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह घर में ही था। इसी बीच खेड़ा निवासी दो किशोर बाइक से उसके घर आए। इस दौरान वह अमन को खेलने के लिए बुला ले गए।

जहां खेड़ा में सरकारी स्कूल के पास किसी बात पर उनका विवाद हो गया। इस पर एक आरोपित ने अमन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे अमन घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। यह देख दोनों हमलावर फरार हो गए।

सूचना पर रम्पुरा चौकी प्रभारी अंबी राम आर्या पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि किशोरों के बीच विवाद के बाद अमन को तमंचे से गोली मारी गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रुद्रपुर : झाड़ियों में सड़ा गला शव मिलने से सनसनी, हाथ के पंजे, सिर और धड़ अलग-अलग मिले

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments