HomeDelhiएक्जिट पोल 2022 : उत्तर प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलने के...

एक्जिट पोल 2022 : उत्तर प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलने के आसार

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से किये गये सर्वेक्षण (एक्जिट पोल) के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रदेश में बहुमत मिलने के आसार हैं।

पांच राज्यों के लिए हुए सभी चरणों के मतदान के बाद सोमवार को अलग-अलग एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत और वीटो के अनुसार उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों के चुनाव में भाजपा को बढ़त मिल रही है। राज्य की सभी 403 सीटों में से भाजपा को 225 सीटें मिलने का अनुमान है, हालांकि भाजपा को पिछले चुनाव की तुलना में 100 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। समाजवादी (सपा) गठबंधन को 115 सीटों को मिलने का अनुमान है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा ) को 14 और कांग्रेस को नौ सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अन्य को चार सीटें मिल रही हैं।

इंडिया न्यूज-जन की बात के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को 222-260, सपा को 135-165, बसपा को 4-9, कांग्रेस को 1-3 और अन्य को 3-4 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक टीवी के दो अलग-अलग सर्वेक्षणों में भाजपा को 262 से 277, सपा को 119 से 134, बसपा को 07-15 और कांग्रेस को तीन से आठ सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं दूसरे सर्वेक्षण में भाजपा को 240, सपा को 140, बसपा को 17 और कांग्रेस को दो सीटें मिलने की संभावना है।

न्यूज एक्स और टीवी 9 भारतवर्ष के पोल में भाजपा को 211 से 225, सपा को 146 से 160 , बसपा को 14 से 24 और कांग्रेस को चार से छह सीटें मिलने का अनुमान है।

Uttarakhand Exit Polls 2022 : उत्तराखंड में इतिहास बदलेगी BJP? फिर बना सकती है सरकार, देखें क्या कहते है एग्जिट पोल के आंकड़े

उत्तराखंड : युवक का गला घोंटकर कुल्हाड़ी से काटा, फिर शव खेत में दफनाया – एक गिरफ्तार

Uttarakhand : सड़क पर पलट गई तेज रफ्तार यात्री बस, यात्रियों में मची चीख—पुकार, 17 घायल, 04 गम्भीर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments