HomeBreaking NewsUrvashi Rautela : उर्वशी रौतेला पहुंची उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में

Urvashi Rautela : उर्वशी रौतेला पहुंची उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में

ADVERTISEMENTS

✒️ शादी समारोह में की शिरकत, दिवानी हुई पब्लिक

✒️ यह हैं कुछ आने वाली फिल्में

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला उत्तराखंड में (Bollywood actress Urvashi Rautela in Uttarakhand) : बॉलीवुड की सुपर स्टार और खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला इन दिनों उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों का लुफ्त उठा रही हैं। वह एक विवाह समारोह में शिरकत करने कोटद्वार पहुंची हैं। यहां उनका पैत्रक गांव भी है, जहां की मिट्टी के दीदार कर वह बहुत खुश हैं।

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) कोटद्वार पहुंची और इसके बाद देवी रोड में स्थित अपने निवास में कुछ वक्त गुजारा। जिसके बाद वह पैतृक गांव सकमुंडा पहुंची। इधर उर्वशी मां मीरा रौतेला व पिता मनवर रौतेला भी शादी में शामिल होने पहुंच चुके हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इससे पूर्व उर्वशी रौतेला ने परिजनों संग प्रसिद्ध सिद्धबली मंदिर में शीष नवाया। इसके बाद वह पैतृक आवास जयहरीखाल प्रखंड के सकमुंडा गांव को रवाना हुई। उर्वशी ने बताया कि वह अपने बुआ के लड़के की शादी में आई हैं। शनिवार को जब बालीवुड की यह अदाकारा और अभिनेत्री कोटद्वार पहुंची तो उनका दीदार करने वालों की भीड़ जमा हो गई। सिद्धबली बाबा के दर्शन के बाद उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।

बता दें कि उर्वशी (Urvashi Rautela) जयहरीखाल के सकमुंडा गांव की मूल निवासी हैं। यहां के लोग उर्वशी रौतेला का अपने गांव का होने के कारण स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। शादी समारोह में हल्दी की रस्म के दौरान उनके चाहने वालों ने उर्वशी के संग कई फोटो भी खिंचवाई।

उर्वशी रौतेला की कुछ हिट फिल्में –

✒️ सिंग साब द ग्रेट (2013)

✒️ भाग जॉनी (2015)

✒️ सनम रे (2016)

✒️ सुलतान (2016)

✒️ ग्रेट ग्रेंड मस्ती (2016)

✒️ काबिल (2017)

✒️ हेट स्टोरी (2018)

✒️ पागलपंती (2019)

✒️ ​वर्जिन भानुप्रिया (2020)

⏩ यह हैं आने वाली लेटस्ट फिल्में –

✒️ उर्वशी रौतेला वर्तमान में साउथ की फिल्मों में बिजी है। राम पोथिनेनी की फिल्म ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में वह उनकी वाइफ की भूमिका निभा रही हैं। इसमें दर्शकों को उर्वशी का एक साधारण किस्म की घरेलू महिला का रोल देखने को मिलेगा।

✒️दक्षिण भारतीय फिल्मों में डायरेक्टर सुशी गणेशन द्वारा निर्देशित सूरज प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘दिल है ग्रे’ में वह दिखाई देंगी।

✒️ उर्वशी ने मोहन भारद्वाज की फिल्म ‘काला गुलाब’ को भी साइन किया है। यह मूवी हिंदी और तेलगू दोनों ही भाषाओं में देखने को मिलेगी।

गाने को मिले 02 करोड़ से ज्यादा व्यू

हॉल में उर्वशी रौतेला को एक गीत ‘बॉस पार्टी’ को 02 करोड़ से भी अधिक व्यूज मिले हैं। यह आइटम सांग गत 22 नवंबर को रिलीज हुआ था। बता दें कि उर्वशी का जन्म 25 फरवरी, 1994 को हरिद्वार में हुआ था। कोटद्वार उनके गृह क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज की वह पूर्व छात्रा रही हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments