HomeJob Alertइस तारीख को होगी UPTET की परीक्षा, 12 जनवरी को जारी होंगे...

इस तारीख को होगी UPTET की परीक्षा, 12 जनवरी को जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

ADVERTISEMENTS

UPTET 2021 Admit card: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के शेड्यूल के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, एग्जाम 23 जनवरी, 2022 को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले यह एग्जाम 28 नवंबर, 2021 को आयोजित किया जा रहा था परंतु पेपर लीक होने के कारण इस एग्जाम को रद्द कर दिया था।

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट को अब एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है। UPTET 2021 के लिए एडमिट कार्ड 12 जनवरी, 2022 को जारी किए जाएंगे।

UPTET 2021 Admit card: ऐसे कर पाएंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड
स्टेप 1: सबसे पहले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गये एडमिट कार्ड लिंक ‘UPTET-2021 Admit Card’ (जारी होने के बाद) पर क्लिक करें।
स्टेप 3: उम्मीदवार मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट का बटन दबाएं।
स्टेप 4: कैंडिडेट का एडमिट कार्ड उनके सामने होगा. इस डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

एडमिट कार्ड के बिना किसी भी कैंडिडेट को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं UPTET 2021 Answer Key 27 जनवरी, 2022 को जारी की जाएगी। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 01 फरवरी, 2022 होगी तथा 25 फरवरी, 2022 को इस एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जाएगा। यह एग्जाम दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा 10 बजे से 12:30 तक तथा दूसरी शिफ्ट का एग्जाम 2:30 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।

हरभजन ने क्रिकेट को कहा अलविदा… 23 साल के करियर के बाद टर्बनेटर ने किया संन्यास का ऐलान

उत्तराखंड : UKPSC की इस भर्ती परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, पढ़े पूरी खबर

DU Recruitment 2021: लाइब्रेरी अटेंडेंट सहित कई पदों पर भर्ती, इन कैंडिडेट को नहीं देना होगा शुल्क

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments