HomeUttarakhandBageshwarविवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलि​स ने दर्ज किया मुकदमा

विवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलि​स ने दर्ज किया मुकदमा

ADVERTISEMENTS

ससुरालजनों पर आत्महत्या के उकसाने का लगाया आरोप

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत खर्कटम्टा गांव में विवाहित की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने परिजनों पर बेटी को आत्महत्या के लिए उसकाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने 24 घंटे बाद ससुरालजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

मालूम हो कि खर्कटम्टा निवासी 30 साल की बिंदू देवी पति देश दीपक ने संदिग्ध परिस्थिति में जहर गटक लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रख लिया। मृतका के पिता ने परिजनों पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। इसके बाद घटना में नया मोड़ आ गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

सोमवार को मायके की ओर से बड़ी संख्या में लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। कोतवाली का घेराव किया। पुलिस पर जबरन दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया। कई घंटों तक ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोंकझोक होती रही। ग्रामीणाों ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होता वह शव नहीं उठाएंगे।

इसके बाद पुलिस ने उन्हें किसी तरह मना लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता चंद्र लाल की तहरीर पर परिजनों के खिलाफ धारा 108, बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इधर सीओ अजय लाल साह ने बताया कि खर्कटम्टा में विवाहिता के मौत के मामले में मृतका के पति की तहरीर पर परिजनों के खिलाफ 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments