HomeUttarakhandAlmoraक्वारब ब्रेकिंग : नशे की हालत में किया हंगामा, बीच सड़क में...

क्वारब ब्रेकिंग : नशे की हालत में किया हंगामा, बीच सड़क में खड़ी कर दी कार

ADVERTISEMENTS

✒️ कोतवाली उठा लाई पुलिस, वाहन सीज

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

यहां क्वारब से मौना-ल्वेशाल मार्ग में मौना पर एक कार चालक ने बीच सड़क पर वाहन खड़ा करके बेवजह हंगामा शुरू कर दिया। जिस कारण यहां सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। सूचना मिलने पर क्वारब पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चालक द्वारा समझाये जाने पर वाहन रास्ते से नहीं हटाया गया, जिस पर पुलिस द्वारा वाहन चालक को हिरासत में लेते हुए भवाली कोतवाली ले जाया गया, जहां उन पर सुसंगत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस सूचना मिली कि मौना में बीच सड़क पर एक कार खड़ी की गई और चालक वाहन को हटा नहीं रहा है। जिस कारण यहां जाम लग गया है। जिसके बाद चौकी इंचार्ज क्वारब एचएसआई गोविंदी टम्टा और कांस्टेबल प्रेम कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा कार चालक को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना। चौकी इंचार्ज ने बताया कि वाहन चालक मौना निवासी रवि आर्या पुत्र स्व. गोपाल राम आर्या द्वारा पुलिस टीम के सामने भी अभद्रता की गई और मौके से वाहन नहीं हटाया गया। जिस कारण उन्हें हिरासत में लेने के बाद भवाली थाने ले जाया गया। जहां उन पर सुसंगत कार्रवाई करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया, जबकि उनकी कार को चौकी पुलिस ने सीज कर दिया है। उन्होंने बताया कि कार चालक नशे की हालत में था और उसके द्वारा बेवजह हंगामा कर यातायात को बाधित किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments