HomeBreaking Newsयूएस नगर में UP Police की फायरिंग, जसपुर के ज्येष्ठ प्रमुख की...

यूएस नगर में UP Police की फायरिंग, जसपुर के ज्येष्ठ प्रमुख की पत्नी की मौत

काशीपुर| ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में देर शाम सादी वर्दी में दबिश देने आई पुलिस की कारवाई के दौरान हुई फायरिंग में जसपुर ब्लाक के ज्येष्ठ प्रमुख की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई। मौत से आक्रोशित करीब 400 ग्रामीणों ने कुंडा थाने के सामने फोरलेन जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की जाम गया। जाम की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। इस दौरान यूपी पुलिस के पांच जवानों के भी घायल होने की बात सामने आ रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम दो गाड़ियों पर सादी वर्दी में 10 से 12 हाथों में पिस्टल लेकर कुंडा थाने के ग्राम भरतपुर में ज्येष्ठ प्रमुख गुरताज भुल्लर के घर आ धमके। सादी वर्दी में पिस्टल के साथ आए लोगों से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने अपने को यूपी की एसओजी टीम बताया। टीम ने एक वांछित डंपर चालक की तलाश में आने की बात कही।

इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख और टीम के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर मौके पर फायरिंग हो गई। आरोप है कि यूपी एसओजी की टीम ने इसी दौरान फायरिंग कर दी, जिसमें ज्येष्ठ प्रमुख की पत्नी गुरप्रीत कौर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। इस पर उन्हें इलाज के लिए मुरादाबाद रोड एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आगे पढ़े…

ग्रामीण भड़के, फोरलेन किया जाम

मौत की सूचना पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने कुंडा थाने के सामने फोर लेन पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मामले में एसओजी टीम के सभी आरोपितों को गिरफ्तारी करने की मांग की। वहीं पुलिस टीम ने भी ग्रामीणों पर आरोप लगाया है कि उनकी फायरिंग में तीन पुलिस वाले घायल हुए हैं।

एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए जनपद की फोर्स सहित अन्य जनपदों से फोर्स को मंगाया गया है। उन्होंने बताया की दोनों साइड से फायरिंग हुई है। जिसमें एक महिला की मौत हुई है, जबकि सूचना मिल रही है कि यूपी पुलिस के तीन सिपाही भी घायल हुए हैं जिसमें एक सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है। खबर अपडेट जारी है…बने रहे CNE के साथ|

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments