HomeUttar PradeshUP News : पत्नी और बेटे की हत्या; पति फरार

UP News : पत्नी और बेटे की हत्या; पति फरार

UP News | अयोध्या में एक पति ने बांके से पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। उसने बांके से गले पर तीन वार किए। फिर उसने पांच साल के बेटे को जमीन पर पटक दिया। इससे उसकी भी मौत हो गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। घटना के समय बड़ा बेटा दूसरे घर पर था। परिजनों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दो टीमों को लगाया है। बेटे ने बताया कि शुक्रवार रात मां-पिता में झगड़ा हुआ था। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है।

रात में झगड़ा हुआ फिर मां-बेटे को मार डाला

असम के बरबटा जिले के रहने वाले शहजान खंडकर ने शुक्रवार रात अपनी पत्नी नेशिया बेगम का बांके से गला काटकर हत्या कर दी। फिर पांच वर्षीय बच्चे सहादकर खेडकर की हत्या कर दी। शनिवार सुबह सात बजे उसका बड़ा बेटा नेबुतुल्ला (10) घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। उसने देखा कि उसकी मां खून से लथपथ जमीन में पड़ी हुई थी। बगल में ही उसका भाई का शव था। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह, नगर कोतवालली अश्विनी पांडेय ने घटनास्थल की जांच की। सीओ के अनुसार पति ने पहले बेटे की गला दबाकर हत्या की। फिर पत्नी पर बांके से हमला कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है। हत्या के कारणों का पता किया जा रहा है।

8 माह पहले असम से आया था परिवार

एसएसपी राज करण नैय्यर ने बताया कि शहजान खंडकर आठ माह पहले आया था। वह यहां नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बछड़ा सुलतानपुर में परिवार के साथ रहता है। यह लोग कबाड़ बीनने का काम करते हैं। शनिवार सुबह डबल मर्डर की सूचना मिली थी। बड़े बेटे ने बताया कि शुक्रवार रात को उसके मां और पिता के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़ा होते देख वह पास स्थित दूसरे घर में चला गया। शनिवार सुबह सात बजे जब वह घर आया तो उसकी मां का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पास में ही उसके छोटे भाई की डेडबॉडी थी। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगीं

बताया कि आरोपी ने बांके से पत्नी का गला काटा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को पकड़लने के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पड़ोसी करम अली ने बताया कि पत्नी और पति के बीच झगड़ा होता रहता था। सुबह उन्हें मर्डर की जानकारी मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक विशेष समुदाय के 21 परिवार झुग्गियां बनाकर रहते हैं। सभी कबाड़ बीनने का काम करते हैं। जिस जमीन पर यह लोग झोपड़ी बनाए हैं, वह विवादित है। एक पक्ष ने इस जमीन इन्हें किराए पर दे रखा है। सभी परिवार के बांगलादेशी होने की संभावना है। इसकी कई बार पुलिस से शिकायत भी की गई लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद पुलिस अब सभी परिवारों की जांच पड़ताल में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub