HomeUttar PradeshUP News : घाघरा नदी में 4 बच्चे डूबे, बचाने में किसान...

UP News : घाघरा नदी में 4 बच्चे डूबे, बचाने में किसान भी डूबा, 3 शव मिले, दो अभी लापता

ADVERTISEMENTS

UP News | उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से दुःखद खबर सामने आई है, यहां शनिवार को घाघरा नदी में नहाते समय 4 बच्चों समेत 5 लोग डूब गए। 3 बच्चों के शव निकाले गए। 2 की तलाश में फ्लड यूनिट और SDRF की टीम ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन उनका पता नहीं चला। रविवार सुबह 6 बजे फिर फ्लड यूनिट और एसडीआरएफ की टीम घाट पर पहुंची। 5 टीम ने 2 किलोमीटर की रेंज में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। वहीं, मौके पर परिजनों के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस के जवान मौजूद हैं।

दरअसल, बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के चिर्रा गांव निवासी 4 बच्चे अहमद रजा (15) पुत्र मो. शकील, हमजा (12) पुत्र मो. शकील, शाफ अहमद (12) पुत्र महमूद आलम और मोहम्मद अयान (10) घाघरा नदीं में शनिवार दोपहर नहाने गए थे। नहाने के दौरान कुछ बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबते देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया। वो डूब रहे बच्चों को बचाने के लिए आगे बढ़े, तो खुद भी डूबने लगे।

बताया जा रहा है कि नदी में जब चारों बच्चे डूब रहे थे तो वहीं पास में नूर आलम (26) अपने खेतों की जुताई कर रहा था। उसे बच्चों के चीखने की आवाज सुनी तो वह नदी के पास पहुंचा। बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूद गया। लेकिन बच्चों को बचाने में नूर आलम का भी बैलेंस बिगड़ गया और वह भी नदी में डूब गया। गोताखोरों ने शाफ अहमद और अयान को बाहर निकाल लिया। उस समय उनकी सांस चल रही थी, लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त उनकी रास्ते में मौत हो गई। वहीं कुछ देर बार हमजा का शव भी बरामद हो गया।

मौसी के घर आया था अयान

अयान अयोध्या में रुदौली थाना क्षेत्र के आयथर गांव का रहने वाला था। वह अपनी मां सादिया के साथ मौसी के घर चिर्रा गांव आया था। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिलेश नारायन सिंह ने बताया जल्द ही डूबने के बाद लापता हुए लोगों का भी पता लगा लिया जाएगा।

मृतकों के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता

डीएम ने बताया कि पांच लोग नदी में डूबे थे। सूचना पर फ्लड यूनिट और SDRF की टीम को लगाया गया था। शाम तक तीन शव बरामद हो गए थे। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया। मृतकों के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments