HomeNationalवरमाला पहनाते ही दुल्हन की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां

वरमाला पहनाते ही दुल्हन की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां

ADVERTISEMENTS

UP News| यूपी के लखनऊ में शादी की पार्टी उस समय मातम में बदल गई, जब स्टेज पर आई दुल्हन की अचानक मौत हो गई। दुल्हन का नाम शिवांगी है और वह दूल्हे को वरमाला पहनाने स्टेज पर पहुंची थी। वरमाला डालने के बाद अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। जिसके बाद उसे तुरंत पास के हेल्थ सेंटर में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, दुल्हन की मौत हार्ट अटैक से हुई।

शुक्रवार रात लखनऊ के भदवाना निवासी राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी थी। लड़की के परिवार वाले बारात आने का इंतजार कर रहे थें। देर रात बारात आती है। रस्मों के बाद दूल्हा वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद दुल्हन वरमाला के साथ स्टेज पर पहुंची। वरमाला पहनाने के बाद शिंवागी अचानक स्टेज पर गिर पड़ी।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

शादी के दिन भी बिगड़ी थी तबीयत

बताया जा रहा है कि शिवांगी की शादी से 15-20 दिन पहले तबीयत खराब थी। उसे बुखार हुआ था। डॉक्टर से उसे दिखाया भी गया था। डॉक्टर ने शिवांगी का ब्लड प्रेशर लो बताया था। एक हफ्ते पहले वह ठीक हुई थी। इसके बाद अचानक शादी के दिन भी उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे मलिहाबाद सीएचसी ले जाया गया, चेक करने पर ब्लड प्रेशर लो था। दवा देने और बीपी सामान्य होने पर इसे घर लाया गया। रात को वरमाला के दौरान उसकी मौत हो गई।

चंद मिनटों में सारी खुशियां मातम में हुई तब्दील

दुल्हन की मौत के बाद तो दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चंद मिनटों में सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई। इस दुखद घटना से दुल्हन की मां कमलेश कुमारी, छोटी बहन सोनम, भाई अमित, कोमल सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बिना पुलिस को बताए अंतिम संस्कार कर दिया

शनिवार को परिवार ने शिवांगी का अंतिम संस्कार कर दिया। शिवांगी के परिवार वालों ने इस बात की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी। वहीं दोनों पक्षों को कहना है कि वह इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

पिता गए थे तिलक चढ़ाने, इधर लड़की प्रेमी संग हुई फुर्र, आज आनी थी बारात

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments