HomeUttarakhandAlmoraदुःखदः पुलिस आरक्षी का असामयिक निधन, पुलिस परिवार ने दी श्रद्धांजलि

दुःखदः पुलिस आरक्षी का असामयिक निधन, पुलिस परिवार ने दी श्रद्धांजलि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा जिले के थाना भतरोंजखान में तैनात आरक्षी सतपाल सिंह का असामयिक निधन हो गया है। हृदय रोग के उपचार के दौरान नोएडा में सतपाल की मौत हुई। उनके निधन से अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अल्मोड़ा जनपद पुलिस के आरक्षी सतपाल सिंह कई महीनों से हृदय रोग से गंभीर रूप से ग्रस्त थे और उनका इलाज नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा थ। मगर उपचार के चलते गत दिवस 43 वर्षीय आरक्षी ने दम तोड़ दिया। वह वर्ष 2002 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। यहां पुलिस कार्यालय परिसर में आरक्षी सतपाल के निधन पर शोक सभा की गई। जिसमें एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने आरक्षी के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सतपाल ने मेहनत और लगन के साथ पुलिस विभाग के लिए कार्य किया है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा व योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर पुलिस परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments