सोमेश्वर/अल्मोड़ा, 20 अगस्त। गांव के पहरे के लिए नियुक्त ग्राम प्रहरी खुद ही गिरफ्तार हो पड़ा। वह गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के बजाय खुद ही गांव में शराब पीकर उत्पात मचाने लगा। वह मदिरा के नशे में चूर होकर लोगों से उलझ कर ग्राम प्रहरी की रौब जमाने लगा।
हुआ यूं कि सोमेश्वर थानांतर्गत भैसड़गांव से सोमेश्वर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि गांव में ग्राम प्रहरी द्वारा शराब के नशे में धुत होकर लोगों से झगड़ा किया जा रहा है और गांव में अशांति फैलाई जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने उप निरीक्षक हरीश मेहर को मय फोर्स के मौके पर रवाना किया। पुलिस ने पाया कि ग्राम प्रहरी सुन्दर सिंह पुत्र नर सिंह तथा प्रकाश सिंह पुत्र आनन्द सिंह शराब पीकर आपस में झगड़ा कर शान्ति व्यवस्था को भंग कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को ही उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
अल्मोड़ा: गांव के पहरेदार ने गांव में फैलाई अशांति, गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

