HomeUttarakhandAlmoraएसएसपी मीणा की पहल, देखिए वीडियो : यहां अनलॉक — 2 में...

एसएसपी मीणा की पहल, देखिए वीडियो : यहां अनलॉक — 2 में भी फरियादियों की ‘उम्मीद’ हो रही पूरी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा की पहल ‘उम्मीद’ अनलाॅक-2 में भी बेहतरीन कार्य कर रही है। आज जब वाहनों का आवागमन शुरू हो चुका है तब भी फरियादियों के घरों तक पुलिस द्वारा निरंतर जीवन रक्षक दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं। अब तक 148 लोग इस पहल से लाभान्वित हो चुके हैं।
ज्ञात रहे कि एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा लाॅकडाउन के दौरान जरूरमन्दों की फरियाद पर उन्हें अति आवश्यक दवाइयां बाहरी राज्यों एवं जनपदों से उनके घर तक ही पहुंचाई जा रही थी। इसके बाद वर्तमान में भी अनलाॅक-2 में सभी वाहनों का आवागमन सुचारू हो चुका है, परन्तु कुछ जरूरतमन्द लोग अपनी आवश्यक दवाइयां आज भी बाहरी राज्यों से मंगाने में असमर्थ हैं। ऐसे लोग अल्मोड़ा पुलिस की पहल उम्मीद पर अपनी फरियाद पहुंचा रहे हैं। जिसका प्राथमिकता से संज्ञान लेकर अल्मोड़ा पुलिस की मीडिया सैल प्रभारी द्वारा बाहरी राज्यों से दवाइयां मंगवाकर उनके घर तक विशेष वाहक के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। जिससे जरूरतमन्दों का अनावश्यक धन व्यय होने से बच रहा हैं। इसी क्रम में श्रीमती रमा देवी की पुत्री निवासी राजपुरा द्वारा अपनी माता जी की बिमारी की 02 महीने की जीवन रक्षक दवाइयां एवं अपनी समस्या अल्मोड़ा पुलिस के मीडिया सैल प्रभारी हेमा ऐठानी को बताते हुए दवाइयां बरेली से मंगवाये जाने हेतु फोन पर वार्ता की गयी। जिस पर उनके द्वारा शीघ्र 02 महीने की जीवनरक्षक दवाइयां बरेली से मंगवाकर विशेष वाहक के माध्यम से श्रीमती रमा देवी के निवास स्थान तक पहुंचायी गयी। उनकी पुत्री द्वारा अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments