HomeBreaking NewsHaldwani Braking: हरिद्वार के प्रभागीय वनाधिकारी के तबादले पर अड़ा संयुक्त मोर्चा,...

Haldwani Braking: हरिद्वार के प्रभागीय वनाधिकारी के तबादले पर अड़ा संयुक्त मोर्चा, बेमियादी हड़ताल जारी, आंदोलन की धार तेज करने की दो टूक चेतावनी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी
उत्तराराखण्ड वन कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का हरिद्वार वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी धर्म सिंह मीणा के खिलाफ मोर्चा अभी भी खुला है। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को दूसरे रोज भी यहां प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बेमियादी हड़ताल जारी रही। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि श्री मीणा का तबादला नहीं हुआ, तो आंंदोलन की धार और तेज की जाएगी।

वन कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले यहां वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर उतर कर अरण्य भवन वन परिसर, रामपुर रोड में जुटे, जहां सभा की। सभा में आंदोलन के बावजूद हरिद्वार के प्रभागीय वनाधिकारी धर्म सिंह मीणा का अभी तक तबादला नहीं करने के लिए शासन व वन ​प्रशासन के खिलाफ कड़े गुस्से का इजहार किया गया।

इसके अलावा सभा में बताया गया कि हल्द्वानी स्थित वन विभाग के एक कार्यालय में तैनात प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा कर्मचारियों को डराते हुए सेवाएं बाधित करने की धमकी दी जा रही है। यह बात संगठन के संज्ञान में आई है। इसकी घोर निंदा की गई। सभा की अध्यक्षता गिरीश चन्द्र पन्त व संचालन देवेन्द्र बिष्ट ने किया। जिसमें मुख्य रूप से बलवंत सिंह नेगी, रमेश सिंह नेगी, सुनीला वर्मा, अम्बा दत्त भट्ट, उमेश चंद्र, चंद्र सिंह शाही, संतोष जोशी, कमल पन्त, नमिता आर्या, कमलेश भट्ट, कविता खोलिया, कमला भाकुनी, रचना, निधि गुसाईं, रेनू, संगीता, चम्पा, ऋतु आदि कई सदस्यों ने हिस्सा लिया और विचार रखे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments