HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: केंद्रीय राज्यमंत्री का दौरा कल, भव्य स्वागत करेगी भाजपा

बागेश्वर: केंद्रीय राज्यमंत्री का दौरा कल, भव्य स्वागत करेगी भाजपा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: केंद्र की नई सरकार में सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री बने अजय टम्टा जनपद के दो दिनी भ्रमण पर आ रहे हैं। उनके बागेश्वर कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा ने उनके स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में आने पर उनका भव्य स्वागत का निर्णय​ लिया गया है।

जिला कार्यालय से मिले मंत्री के दौरे की जानकारी के अनुसार 06 जुलाई यानी कल शाम 6:30 बजे ग्वालदम से चलकर शाम 7 बजे मंत्री बैजनाथ पहुचेंगे। रात्रि विश्राम टीआरसी बैजनाथ में करेंगे। 07 जुलाई की सुबह साढ़े दस बजे बैजनाथ से चलकर 12 बजे कपकोट पहुचेंगे। मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। डेढ़ बजे कपकोट से चलकर ढाई बजे बागेश्वर लोनोवि विश्राम गृह पहुचेंगे। साढ़े तीन बजे भाजपा जिला कार्यालय में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। छह बजे कौसानी के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।
स्वागत की तैयारी में जुटे भाजपाई

बागेश्वर: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के मंत्री बनने के बाद यह जिले का पहला दौरा है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि जिले में स्वागत कार्यक्रम भव्य होगा। इसके साथ ही नगर पंचायत के चुनाव की तैयारी भी शुरू हो जाएगी। पार्टी कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सभी से स्वागत कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। उधर कपकोट में क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने अपने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत होगा। साथ ही उन बूथ प्रभारियों को सम्मानित किया जाएगा जहां 100 प्रतिशत मतदान उन्हें हुआ है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पूरन गड़िया, भाजपा महामंत्री संजय परिहार, कपकोट मंडल अध्यक्ष भुवन गड़िया, राजेंद्र राठौर, हरीश शाही, आनंद मेहता आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments