HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जोरदार स्वागत

रानीखेत पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जोरदार स्वागत

ADVERTISEMENTS

रानीखेत। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के पुनः लोक सभा सीट चुनाव जीतने व केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार रानीखेत पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

रानीखेत पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जोरदार स्वागत
रानीखेत पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जोरदार स्वागत

गत दिवस सोमवार को अजय टम्टा रानीखेत पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया तथा जुलुस के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं तथा शॉल ओढ़ाकर उनका भब्य स्वागत किया।

इस अवसर पर टम्टा ने कहा कि भाजपा का बूथ स्तर कार्यकर्ता का त्याग और समर्पण के साथ पूरी प्रतिबद्धता पार्टी की नीति के लिए कार्य करता है यही भूमिका उसे सबसे अलग बनाती है। जिसके लिए केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया।

प्रदेश को रेल मार्गों से जोड़ना प्राथमिकता

टम्टा ने कहा कि कैंची धाम के जाम से आम जनता को असुविधा हो रही है, यहाँ पर जल्द ही बाईपास सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। और कहा कि द्वाराहाट क्षेत्र में भी सड़क पास कि गयी है। उन्होंने टनकपुर-बागेश्वर सहित उत्तराखंड को रेल मार्गों से जोड़ने को अपनी प्राथमिकता बताई।

क्षेत्र के विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने कहा कि अजय टम्टा को सड़क एवं परिवहन मंत्रालय मिलने से विधानसभा में सड़कों से संबंधित समस्याओं के निराकरण में तेजी आएगी। उन्होंने चिकित्सालय एवं छावनी परिषद से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण कि उम्मीद भी जताई।

स्वागत समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट व संचालन जिला महामंत्री पूरन रजवार ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट, अनिल शाही, पूरन रजवार, विनोद भट्ट, आशु भगत, मोहन नेगी, दीप भगत, नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, नगर महामंत्री उमेश पंत, राजेंद्र जसवाल, मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल, दिनेश घुघत्याल, हर्ष वर्धन पंत, ललित महरा, तनुजा शाह, भावना पालीवाल, दीप्ती बिष्ट, पुष्पा तेवाड़ी, लता पांडे सीमा जसवाल, मोहित शर्मा, चंद्रशेखर, मंडल अध्यक्ष राम सिंह, जगदीश अग्रवाल, विनोद भार्गव, पावस जोशी, संदीप गोयल, दर्शन बिष्ट, दर्शन महरा, दिनेश अग्रवाल, नरेंद्र रोतेला,सहित भर संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments