HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के नेतृत्व में भाजपाईयों ने रोपे सैकड़ों पौधे

अल्मोड़ाः जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के नेतृत्व में भाजपाईयों ने रोपे सैकड़ों पौधे

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के नेतृत्व में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीनापानी और कसारदेवी में सैकड़ों पौधे रोपे। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट द्वारा गोद लिए गए वृक्षारोपित क्षेत्र डीनापानी में 300 पौधे और कसारदेवी मंदिर परिसर के पास में 100 पौधे लगाए गये।
इस दौरान देवदार, उतीस, बांस, रिंगाल, आँवला समेत चैड़ी पत्ती के कई पौधे रोपे गए। इस बीच कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए रवि रौतेला ने कहा कि धरा को सुंदर बनाने के लिए अधिकाधिक पेड़ लगाने चाहिए। इससे सूखे की स्थिति से बचा जा सकेगा। फलों के पेड़ लगाने से बन्दर व जंगली जानवरों का आबादी की ओर आना कम होगा। उन्होंने कहा कि इसी लक्ष्य से जिले के सभी 23 मण्डलों में पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एक-एक पेड़ की जिम्मेदारी लेकर उन्हें देखभाल और सुरक्षा करें। कसारदेवी क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान महिपाल बिष्ट, मोहन रायल, अमित साह, विनीत बिष्ट, राजेश जैन, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, कुन्दन मेहरा, पान सिंह खम्पा, गुड्डी बिष्ट, बलवंत मेहता, चन्दन लाल, सन्दीप बिष्ट, मोहन सिंह मेहरा, हिम्मत सिह, कुन्दन कार्की, राम सिह, किशन सिंह, मनोहर साह, कुंवर सिंह, शंकर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments