HomeUttarakhandAlmoraस्व. इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत चुनौतियों का बखूबी सामना कर...

स्व. इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत चुनौतियों का बखूबी सामना कर आगे बढ़ा

ADVERTISEMENTS

✍️ अल्मोड़ा व बागेश्वर में जिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किए जयंती कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को आज कांग्रेसजनों ने उनके जन्मदिन पर याद किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने विचार गोष्ठी आयोजित कर देश के लिए उनके द्वारा दिए गए अहम् योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शिता से भारत कई चुनौतियों का बखूबी सामना करते हुए आगे बढ़ा। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अल्मोड़ा: यहां कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देश के ​उत्थान में उनके योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने गरीबी हटाओ अभियान चलाया और बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली।
इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान के साथ युद्ध में विजय प्राप्त की और बांग्लादेश की स्वतंत्रता की स्थापना की। वक्ताओं ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में भारत की विदेश नीति को मजबूत किया और देश को विश्व समुदाय में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, आनंद सिंह बगड्वाल, प्रताप सत्याल, राधा बिष्ट, शोभा जोशी, गीता मेहरा, विनोद वैष्णव, दीपक कुमार, दीपा शाह, शरद शाह, संजू सिंह, लता तिवारी, तारा भंडारी, सरस्वती देवी, सुंदर सिंह, अमित बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, पूरन रौतेला, नारायण दत्त पांडे, पवन मेहरा, संदीप तड़ागी, बाल विक्रम सिंह रावत, देव मिश्रा, शशांक बिष्ट, वीरेंद्र बंगारी, सुरेंद्र धामी व रमेश नेगी आदि मौजूद रहे।
बागेश्वर में भी किया गया याद

बागेश्वर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर याद किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के विकास में जो काम किया है उसे कतई नहीं भुलाया जा सकता है। उन्हीं के कामों से उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, कुंदन गिरी, रवि कोश्यारी, मुन्ना पांडेय, लक्ष्मी धर्मशक्तू, कवि जोशी, दिव्यांशु कुमार, जयदीप कुमार, गोकुल परिहार, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments