HomeUttarakhandAlmoraAlmora : अंडर 16 लीग का आगाज, चीफ गेस्ट के रूप में...

Almora : अंडर 16 लीग का आगाज, चीफ गेस्ट के रूप में पहुंची एकता बिष्ट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां स्थानयी हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वाधान में अंडर 16 लीग का आगाज हो गया है। शुभारम्भ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट ने किया।

उदघाटन मैच मेहरा स्पोर्ट्स अंडर 16 व स्टेडियम अंडर 16 के बीच 25 ओवर का खेला गया, जिसमें स्टेडियम अंडर 16 की टीम 17 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम मेहरा स्पोर्ट्स अंडर 16 ने यह मुकाबला 17 ओवर में 4 विकेट से जीत लिया। कप्तान आदित्य मेहरा ने नाबाद 41 रनों का योगदान दिया।

उदघाटन के मौके पर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट, विशिष्ट अतिथि लियाकत अली खान, जिला मंत्री भाजपा विनीत बिष्ट, उत्तराखंड बॉक्सिंग फेडरेशन सेक्रेटरी गोपाल खोलिया तथा पूर्व प्रधान मटेला संजय बिष्ट मौजूद थे। इस मौके पर आबिद अली खान, संस्थापक कैलाश मेहरा, राजू लटवाल, डीके जोशी, हिमांशु चौधरी, हीरा कनवाल, ललित कनवाल, मोहन बिष्ट, पंकज बिष्ट, मोहित बिष्ट, अनिल कनवाल, मनीष कांडपाल, दीपक सतवाल, अरविंद मेर, अमन बिष्ट, विशाल, पवन, आशुतोष आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments