HomeAccidentदर्दनाक हादसा : खाई में गिरी अनियंत्रित कार पति—पत्नी सहित 03 की...

दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी अनियंत्रित कार पति—पत्नी सहित 03 की मौत, 04 गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, भिकियासैंण/अल्मोड़ा

जिला मुख्यालय के सदूरवर्ती स्याल्दे तहसील के बसेड़ी के निकट मुसोली में एक आईटन कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 03 लोगों की मौत हो गई, जबकि 04 गम्भीर रूप से घायल हैं। सभी लोग एक ही परिवार के लोग बताये जा रहे हैं, जो कि एक पीपलपानी समारोह में शामिल होने देघाट के सनड़भीड़ा गांव को जा रहे थे। हादसा आज सुबह करीब 9.30 बजे हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजियाबाद से देघाट को आ रही आईटन कार संख्या यूपी 14 डीयू -6348 भिकियासैंण से 15 किमी आगे बसेड़ी के मुसोली के पास अचानक खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिकियासैंण लाया गया, जबकि मृतकों को भी खाई से बाहर मुख्य सड़क तक लाया गया।

इस हादसे में कार सवार हेमंत कोहली उम्र 39 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश, उनकी पत्नी दीपा देवी 32 साल तथा उनके भाई चंद्र प्रकाश 38 पुत्र ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में रश्मि देवी 32 साल पत्नी चंद्र प्रकाश, आरव 8 साल पुत्र हेमंत कोहली, जिया 6 साल पुत्री चंद्र प्रकाश तथा रिया 9 साल पुत्री हेमंत शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग देघाट के सनड़भीड़ा में एक पीपलपानी समारोह में जा रहे थे।

इधर सल्ट के विधायक महेश जीना ने तुरन्त ही घटना की जानकारी जिलाधिकारी अल्मोडा़ को दूरभाष में देकर पोस्टमार्टम सीएचससी भिकियासैंण में ही करने के निर्देश दिये। वहीं चारों घायलों को हड्डी रोग विशेषज्ञ सीएचसी भिकियासैंण में न होने के कारण हायर सेंटर रामनगर भेज दिया गया है। इधर मौकै पर नायब तहसीलदार दिवान गिरी गोस्वामी व राजस्व टीम, एएसआई पुलिस चौकी भिकियासैंण विजय रावत आदि ने मौके पर पहुंच दुर्घटना का जायजा लिया।

रेस्क्यू अभियान में जुटी टीम —
चौकी प्रभारी भिकियासैंण ओमप्रकाश नेगी
एचसीपी विजय सिंह रावत
कानि शमीम अहमद
श्यामसुन्दर
महेन्द्र कुमार
होम गार्ड गोविन्द अखोलिया व संतोष
नायब तहसीलदार दीवान गिरी गोस्वामी व उनकी टीम

दुर्घटना में घायल –
विद्या पत्नी हेमन्त उम्र-35 वर्ष
रिया पुत्री हेमन्त उम्र-9 वर्ष
आरव पुत्र हेमन्त उम्र-8 वर्ष
जिया पुत्री चन्द्र प्रकाश उम्र-6 वर्ष

दुर्घटना में मृतको का विवरण-

चन्द्र प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश उम्र-35 वर्ष
रश्मि पत्नी चन्द्र प्रकाश उम्र -32 वर्ष
हेमन्त पुत्र ओम प्रकाश उम्र-38 वर्ष

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments