HomeAccidentउत्तराखंड - खाई में गिरी कार अपडेट : दो घायलों ने अस्पताल...

उत्तराखंड – खाई में गिरी कार अपडेट : दो घायलों ने अस्पताल जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

देहरादून-कालसी, हाजा रोड पर गत देर रात हुए एक हादसे में एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 04 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 01 गम्भीर रूप से घायल है। जिसका विकासनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलेनो कार संख्या UK07 DW 9656 , जिसमें 05 लोग सवार थे, हाजा दसों रोड के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट चकराता से मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों के साथ रात के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार दसौ गांव निवासी कार सवार लोग मोइला टाप के बुग्याल में लगे बिस्सू मेला देख कर वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान रात में घर लौटते वक्त दसौ गांव से पहले कार अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

इस दौरान घायलों को वाहन से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके बाद 02 लोगों के शवों को वाहन से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। ज्ञात हुआ कि हादसे में प्रीतम सिंह (28 साल) पुत्र महिपाल सिंह ग्राम दसऊ, बरदावर सिंह (25 साल) पुत्र जगत सिंह ग्राम दसऊ की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि गंभीर घायल 30 वर्षीय संजय पुत्र महावीर और 30 वर्षीय रणवीर पुत्र श्याम सिंह निवासी दसौ ने उपचार को हायर सेंटर विकासनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

कार हादसे में गंभीर घायल 35 वर्षीय जय सिंह का विकासनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना से उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल के निर्देशन में तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रात के अंधेरे में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर घायल एवं मृतकों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कार हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। घटना से क्षेत्र में मातम छा गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments