HomeAccidentउत्तराखंड, ब्रेकिंग : यहां बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया बाइक सवार, दर्दनाक...

उत्तराखंड, ब्रेकिंग : यहां बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया बाइक सवार, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

हरिद्वार में एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार रौंद डाला। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साये लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस फोर्स को मौके पर आकर गुस्साये नागरिकों को समझाने—बुझाने काफी मेहनत करनी पड़ी। इस बीच मौके से ट्रक चालक फरार हो गया है। इस हादसे में दो बच्चियों को भी चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। 30 वर्षीय बाइक सवार रितिक निवासी सालियर गांव गत देर शाम दो बच्चियों के साथ रुड़की की तरफ ​जा रहा था। तभी सालियर के पास हाईवे क्रॉसिंग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

बड़ी ख़बर : हरिद्वार महाकुंभ के दौरान कोविड परीक्षण में विसंगतियां, निजी प्रयोगशालाओं के खिलाफ जांच के आदेश

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सीधे ट्रक के नीचे चली गई। बाइक में सवार दो बच्चियां छिटक कर दूर गिर गईं, जिससे उनकी जान बच गयी। लेकिन रितिक ट्रक के नीचे ही रौंदा गया और उसकी मौत हो गई।

घटना से गुस्साये लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर जाम भी लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी उनकी नोक—झोंक हुई। पुलिस ने ब-मुश्किल जाम खुलवाया। इधर प्रशासन स्तर पर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की बात कही गई है।

भाजपा सरकार की लूट से तबाह हो गया देश : राहुल-प्रियंका

उत्तराखंड ब्रेकिंग : शासन ने 2 आईएएस व 10 पीसीएस के किये तबादले व पदानाम परिवर्तन

ब्रेकिंग न्यूज़ : उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट ऐसे होगा तैयार, जारी हुआ नया आदेश

फाइजर का दावा – कोविड-19 के सभी स्वरूपों पर कारगार है कंपनी की वैक्सीन

बड़ी ख़बर, उत्तराखंड : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में मिला अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का सांप, शोध को मिली एक नई दिशा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments