HomeUttarakhandAlmoraUksssc पेपर लीक...हे ग्वल ज्यू महाराज उत्तराखंड लूटने वालों का करें हिसाब

Uksssc पेपर लीक…हे ग्वल ज्यू महाराज उत्तराखंड लूटने वालों का करें हिसाब

ADVERTISEMENTS

⏩ भ्रष्टाचार से परेशान बेरोजगारों ने लगाई गोलू दरबार में न्याय की गुहार

⏩ Uksssc में हुई धांधली और विधानसभा में हुई बैक डोर भर्तियों से आहत बेरोजगार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में Uksssc में हुई धांधली और विधानसभा में हुई बैक डोर भर्तियों के विरोध में युवाओं ने न्याय के देवता गोल ज्यु के दरबार में जाकर न्याय की गुहार लगाई। यह अर्जी कुमाउनी भाषा में लिखी गई है।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से पीड़ित छात्र लगातार सरकार से Uksssc घोटाले में सीबीआई मांग की जांच कर रहे हैं। प्रथम चरण में 29 अगस्त को युवाओं द्वारा चौघानपाटा में पोस्टर और जन गीतों के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया, दूसरे चरण में 30 अगस्त को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को घोटाले की सीबीआई जांच हेतु ज्ञापन सौंपा गया और तीसरे और अंतिम चरण में 31 अगस्त को न्याय के देवता गोलू ज्यु दरबार में अर्जी लगा कर न्याय की गुहार की गई।

यह अर्जी कुमाउनी भाषा में है, जिसमें ग्वल देवता से गरीब बेरोजगार छात्रों की सुनवाई करने, न्याय करने और देवभूमि को लूट लूट कर बर्बाद करने वालों का हिसाब करने की विनती की गई है। गौरतलब है कि छात्रों द्वारा Uksssc घोटाले में सीबीआई जांच की मांग लगातार की जा रही है। छात्रों का कहना है कि जो परीक्षाएं रद्द की गई हैं उन्हें अतिशीघ्र संपन्न किया जाए और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। Uksssc द्वारा एग्जाम कैलेंडर जारी कर घोटाले से प्रभावित आयु सीमा पार कर चुके अभियार्थियों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाए। इस अवसर पर छात्रों में आशीष पंत, भास्कर भौर्याल, कामेश कुमार, प्रेम कुमार, मनोज भट्ट, लीला देवी, ज्योति भट्ट आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments