HomeUttarakhandDehradunUKSSSC की परीक्षा रद्द, नियुक्ति पाने वालों की जाएगी नौकरी - CM...

UKSSSC की परीक्षा रद्द, नियुक्ति पाने वालों की जाएगी नौकरी – CM Dhami

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ऐसी सभी भर्ती परीक्षाएं रद्द होंगी, जिनमें गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को इस संबंध में आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने आयोग में भर्ती घोटाले के संबंध में बुधवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी हो और उनकी अवैध संपत्ति को जब्त करें, गैंगस्टर एक्ट भी लगाए। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली, उनकी नियुक्ति रद्द की जाए। साथ ही गड़बड़ी कर नौकरी पाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

उन्होंने सभी विभागों में खाली पदों को स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से यथाशीघ्र भरने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार व सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments