HomeUttarakhandAlmoraदेहरादून तांडव रैली को लेकर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

देहरादून तांडव रैली को लेकर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

📌 पोस्टर के माध्यम से भागीदारी की अपील

✍️ त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने ली बैठक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उक्रांद की 24 अक्टूबर को देहरादून में आहूत तांडव रैली व मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उक्रांद कार्यकर्ता जुट गए हैं। उत्तराखंड क्रांति दल जनपद अल्मोड़ा इकाई द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं व आम जनता संपर्क किया गया। इस दौरान पोस्टर के माध्यम से रैली को सफल बनाने की अपील भी की गई।

देहरादून तांडव रैली को लेकर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कसी कमर
देहरादून तांडव रैली को लेकर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

आज रविवार को अल्मोड़ा पहुंचे उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान 24 अक्टूबर को प्रस्तावित तांडव रैली व मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर विचार—विमर्श किया गया।

इस दौरान सभी क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को प्रस्तावित रैली में पहुंचने की अपील की गई। बताया कि उक्रांद की मुख्य मांगों में उत्तराखंड में सशक्त भू —कानून लागू करने, मूल निवास 1950 व गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने के साथ-साथ यूपी से उत्तराखंड की संपत्ति को मुक्त करने की मांगें शामिल हैं।

बैठक में नैनीताल जिला अध्यक्ष राकेश चौहान, शिव सिंह रावत, गिरीश चंद्र, जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, केंद्रीय सचिव गिरीश नाथ गोस्वामी, मनोज बिष्ट, त्रिलोक सिंह, संजय कुमार, सनी भट्ट, पंकज कुमार, रवि चंद, रविंद्र कुमार, कुंदन कनवाल, मोहित शाह, कपिल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments