HomeBreaking NewsUttarakhand : प्रेम दीवानी लड़की ने पुलिस से मांगी मदद, कहा "मेरी...

Uttarakhand : प्रेम दीवानी लड़की ने पुलिस से मांगी मदद, कहा “मेरी शादी करवा दो !” फिर पुलिस ने क्या किया, पढ़िये यह ख़बर….

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार। पुलिस जनता की मदद के लिए है। कोरोना काल में तो उत्तराखंड पुलिस जरूरतमंदों की मदद के लिए बेहद सराहनीय कार्य भी कर रही है। फिर भी, कभी ऐसे भी मामले पुलिस के पास आ जाते हैं, जिनको लेकर एक अजीब सी स्थिति पैदा हो जाती है।

ऐसा ही कुछ यहां लक्सर में हुआ। जहां अचानक पुलिस के पास एक लड़की का फोन आता है और वह पुलिस से कहती है उसकी शादी उसके बॉयफ्रेंड से करवा दो, क्योंकि दोनों परिवार शादी के लिए राजी नही हो रहे हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

रोचक ख़बर : जेल से छूटा तो “तमंचे पर करने लगा डिस्को”, जश्न मनाया करी हवाई फायर, पुलिस ने दोबारा पकड़ भेज दिया जेल

पुलिस कंट्रोल रूप में फोन आने के बाद पहले तो पुलिस कर्मी भी इस तरह की फोन कॉल से हैरान रह गये। फिर पुलिस टीम ने मौके पर जाने का फैसला ले लिया।

हुआ यूं कि हरिद्वार जिले के लक्सर गांव की रहने वाली एक लड़की गांव में ही रहने वाले युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन दिक्कत यह थी कि दोनों के परिजन इसमें राजी नहीं थे।

लड़की के परिजनों ने उसका रिश्ता भी कहीं और तय कर दिया था। जिसके बाद लड़की ने सीधे पुलिस कंट्रोल रूप फोन कर दिया। पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो पता चला कि यह शादी बिरादरी के चक्कर में नही हो पा रही है। तब पुलिस ने लड़का व लड़की के परिजनों से अलग—अलग बात की।

Corona Update : उत्तराखंड में एक्टिव केसों की संख्या 28371, आज 3039 मरीज हुए ठीक, 44 की मौत

आखिरकार पुलिस को समझ आ गया कि लड़की गलत तरीके से जिद पर अड़ी हुई है, जबकि उसके परिजनों ने उसके लिए अच्छी जगह रिश्ता तय किया है। वहीं लड़के के परिजन भी शादी के लिए तैयार नही हुए। हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

अतएव पुलिस टीम में शामिल महिला दरोगा व सिपाही ने युवती को अलग बिठाकर उसकी बड़े विस्तार से काउंसिलिंग की। उसे पुलिस ने काफी अच्छे तरीके से उसका भला—बुरा समझाया। जिसके बाद युवती के बात समझ में आ गई और वह अपने परिजनों की इच्छानुसार ही ​शादी के लिए राजी हो गई। इधर इस सराहनीय पहल पर लड़का व लड़की पक्ष वालों ने पुलिस का आभार जताया है।

Uttarakhand : प्रेम दीवानी लड़की ने पुलिस से मांगी मदद, कहा “मेरी शादी करवा दो !” फिर पुलिस ने क्या किया, पढ़िये यह ख़बर….

Uttarakhand : कोरोना कर्फ्यू : आ गया लिखित आदेश ! सुबह 08 से 01 बजे तक खुलेंगी राशन की दुकानें, अन्य दुकानों का भी तय हुआ अलग—अलग समय और दिन, पढ़िये पूरी ख़बर (Full SOP)

उत्तराखंड — सागर हत्याकांड : अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार का सामने आया उत्तराखंड कनेक्शन, पढ़िये पूरी ख़बर….

उत्तराखंड : जानलेवा हुआ ब्लैक फंगस, म​हिला सहित 02 मरीजों की मौत, मृतकों में एक पिथौरागढ़ निवासी

Uttarakhand : सिक्योरिटी गार्ड ने बैंक मैनेजर को पीटा, लिफ्ट में कुत्ता ले जाने को लेकर हुआ विवाद , पत्नी ने कोतवाली में दी तहरीर

बड़ी ख़बर : चुनावी तैयारियों या आचार संहिता से प्रभावित नही होगी शिक्षक भर्ती : शिक्षा मंत्री

कोई natural calamity नही चीन का Chemical weapon है कोरोना वायरस, ब्रिटिश Scientists ने किया दावा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगाई रिपोर्ट

Uttarakhand : महिला की Fake Facebook और instagram आईडी से उसकी Friend list में गंदे वी​डियो और मैसेज भेजने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, महज 21 साल का है आरोपी

Uttarakhand : हो गया फैसला, एक हफ्ता और रहेगा कोरोना कर्फ्यू, दुकानों के खुलने की समयसीमा बढ़ाई

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments