HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज: विश्वनाथ के पास बाइक रपटी, दो युवक गंभीर घायल, एक...

ब्रेकिंग न्यूज: विश्वनाथ के पास बाइक रपटी, दो युवक गंभीर घायल, एक की अस्पताल से छुट्टी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा की ओर से विश्वनाथ की तरफ जा रही एक बाइक संतुलन गड़बड़ाने से राह में पड़ने वाले पोस्टआफिस के समीप अचानक रपट गई। इससे इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को यहां जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में मनीष कुमार पुत्र दीवान राम (22 वर्ष) तथा योगेश कुमार पुत्र कुंदन लाल (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं। उनके सिर में चोट बताई गई है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जबकि तीसरे घायल को हल्की चोटें हैं। तीसरे घायल गोकुल पुत्र देवराम (28 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ये तीनों घायल निकटवर्ती बज्वाड़ अल्मोड़ा के निवासी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments