HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : जली हुई कार में झुलसे मिले दो युवक, एक...

Big Breaking : जली हुई कार में झुलसे मिले दो युवक, एक की मौत, दूसरा गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ मार्ग में आरतोला के निकट एक आल्टो कार खाई में जली हुई अवस्था में पड़ी मिली। कार के भीतर दो लोग झुलसी हुई अवस्था में पाये गये। जिनमें से एक मौके पर ही मृत मिला, जबकि दूसरी को अत्यंत गम्भीर हालत में अल्मोड़ा अस्पताल भेज दिया गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्राप्त जानकारी के अनुसार ​यहां विकासखंड धौलादेवी अंतर्गत अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ मार्ग में आरतोला प्लांट से कुछ आगे पटोरिया फार्म के पास एक आल्टो जली हुई अवस्था में सुबह 04 बजे खाई में गिरी मिली। मार्निंग वॉक को निकले कुछ लोगों की नजर इस कार पर पड़ी। पाया गया कि कार के भीतर दो लोग झुलसी हुई अवस्था में भी हैं। जिस पर राजस्व पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां पाया गया कि कार मुख्य सड़क मार्ग से नीचे जली हुई हालत में हैं। यूके 04 एन 4113 नंबर की इस आल्टो कार में दो लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया। जिनमें से एक शव बुरी तरह जला हुआ था, जबकि दूसरा व्यक्ति अत्यंत गम्भीर हालत में था। झुलसे हुए युवक को 108 की मदद से ​अल्मोड़ा अस्पताल भेज दिया गया है। यह युवक अत्यंत गम्भीर हालत में है और कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है।

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : खुलासा, जली में हुई कार में मृत मिले युवक की हुई पहचान /CNE

इधर राजस्व पुलिस क्षेत्र से पटवारी तनुज जोशी, सुरेश अंडोला, चमन कुमार और मनोज गरजोला ने मौके पर पहुंच वस्तुस्थिति का जायजा लिया। राजस्व पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति का शव बुरी तरह जली अवस्था में मिला, जबकि दूसरा भी मरणासन्न हालत में पाया गया। कार इस कदर जल चुकी है कि कुछ भी खास पता नहीं लग पा रहा है। इस कार में आग कैसे लगी, क्या यह कोई हादसा था अथवा साजिश। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है। यदि बुरी तरह झुलसे व्यक्ति को होश आया तभी इस बारे में कुछ पता चल पायेगा। अलबत्ता यह मामला पूरी तरह किसी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments