HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी: तमंचा, कारतूस व चाकू के साथ दो युवक दबोचे

हल्द्वानी: तमंचा, कारतूस व चाकू के साथ दो युवक दबोचे

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी: यहां लालकुआं कोतवाली की पुलिस टीम ने अलग—अलग मामलों में एक अवैध तमंचा, 315 बोर का एक कारतूस व एक चाकू के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 19 वर्षीय विवेक वर्मा पुत्र पूरन लाल वर्मा, निवासी दुर्गापालपुर मोतीराम, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल को सिंगल फार्म, हल्दूचौड़ के पास 01 अवैध देशी तमंचा मय एक अदद कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कोतवाली लालकुआं में धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दूसरी ओर चेकिंग के दौरान 23 वर्षीय नवल फुलारा पुत्र स्व. हरिश्चंद्र फुलारा, निवासी जग्गी बंगर, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल को रेलवे फाटक बेरीपड़ाव के पास एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल गुरमेज सिंह, अनिल शर्मा व मनीष कुमार आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments