HomeUttarakhandAlmoraखुलवाई गई टू व्हीलर की एंट्री, बीजेपी नगर अध्यक्ष को करना पड़ा...

खुलवाई गई टू व्हीलर की एंट्री, बीजेपी नगर अध्यक्ष को करना पड़ा हस्तक्षेप

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। सीवर लाइन का काम प्रारम्भ होने के साथ ही टू व्हीलर की एंट्री रोक दिए जाने से आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जन समस्या को देखते हुए इस मामले में भाजपा नगर अध्यक्ष ने हस्तक्षेप किया। जिसके बाद रास्ता दोपहिया वाहनों के लिए दोबारा खोल दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि आज प्रातः से अल्मोड़ा की व्यस्ततम सड़क माल रोड में जाखनदेवी के पास सीवर लाईन डालने का कार्य प्रारम्भ हुआ। जिस कारण टू व्हीलर वाहनों का संचालन भी रोक दिया गया। जिससे सैकड़ों की संख्या में दो पहिया वाहन चालक और स्थानीय लोगों की फजीहत हुई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

सूचना पर मौके पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने जल निगम के अधिकारियों से बात की और टू व्हीलर वाहन चालकों के लिए सड़क को खुलवाया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

भाजपा नगर अध्यक्ष ने कही यह बात

विदित हो कि सीवर लाइन पड़ने से शहर की मुख्य सड़क जाखनदेवी एक माह के लिए चौपहिया वाहनों के लिए बंद है। भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि सीवर लाइन पड़ने से यकीनन जनता को लाभ मिलेगा। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वर्तमान में यातायात बाधित होने से आम जनता और व्यापारियों की फजीहत हो।

उन्होंने कहा कि मालरोड से सैकड़ों की संख्या में सरकारी कर्मचारी और आमजन प्रतिदिन अपने दो पहिया वाहनों से आवागमन करते हैं। ऐसे में उनका रास्ता बन्द करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि पेयजल निगम ने रानीधारा में सीवर लाइन का कार्य पूरा कर दिया होता और रानीधारा मार्ग की स्थिति ठीक होती तो लक्ष्मेश्वर बाईपास से नगर को आने वाले वाहनों के लिए रानीधारा मार्ग उपयोगी वैकल्पिक मार्ग सिद्ध होता। इसके विपरीत रानीधारा मार्ग पूर्व से ही बदहाल स्थिति में है। ऐसे में कम से कम मालरोड से टू व्हीलर वाहनों का आवागमन सुनिश्चित किया जाना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत यदि कार्यदायी संस्था के द्वारा दी गयी तो वे इसे कदापि सहन नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों से भी अपील की है कि मार्ग का कार्य जल्द करवाना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments