HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: द्वाराहाट में पिकप समेत दो वाहन सीज और एक चालक...

ALMORA NEWS: द्वाराहाट में पिकप समेत दो वाहन सीज और एक चालक गिरफ्तार, सोमेश्वर में 18 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई, 7,300 रुपये जुर्माना वसूला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिलांतर्गत पुलिस कार्यवाहियों के तहत द्वाराहाट में एक पिकप समेत दो वाहनों को सीज कर लिया गया जबकि नशे में वाहन चला रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उधर सोमेश्वर थाना पुलिस ने नियम तोड़ने पर विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत 18 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 7,300 रुपये का जुर्माना वसूला।
थाना द्वाराहाट पुलिस ने चेकिंग के दौरान द्वाराहाट बाजार के पास पिकप संख्या यूके 01 सीए 0041 को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर लिया और अवैध खनन संबंधी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी। पुलिस ने बताया पिकप चालक आनन्द सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी टेड़ा गांव, गोदी चौखुटिया अवैध रैता परिवहन करते पाया गया। इसके अलावा द्वाराहाट पुलिस ने चेकिंग के दौरान चालक कैलाश चन्द्र पाण्डे पुत्र पुष्कर चन्द्र निवासी ग्राम बयेला, पो. चनतरिया, द्वाराहाट की स्कूटी संख्या यूके 01 बी 2686 को शराब के नशे में चलाते पाया, तो चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया।
सोमेश्वर: यहां थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान नियम—कानून तोड़ते पकड़े जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों का चालान कर संबं​धित चालकों से मौके पर ही कुल 6,500 रुपये का संयोजन शुल्क जमा करवाया। वहीं दो लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 400 रुपये जुर्माना वसूला। चार व्यक्तियों के खिलाफ धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 400 रुपये का जुर्माना वसूला।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments