HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 03 लाख रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर दबोचे

अल्मोड़ा: 03 लाख रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर दबोचे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के सल्ट थाने की पुलिस टीम ने पिकप में तस्करी किया जा रहा गांजा पकड़ा है। जिसमें लगभग 3 लाख रुपये के गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कूपी रोड तिराहे से 500 मीटर आगे पिकप संख्या UK 19CA-1302 में सवार भंवर पाल सिंह (18 वर्ष) पुत्र ओमवीर सिंह, निवासी चिल्किया, रामनगर, नैनीताल तथा शाहिद अली (19 वर्ष) पुत्र रियासत अली, निवासी चोरपानी, रामनगर, नैनीताल के कब्जे से 02 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 11.995 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत 2,99,875 रुपये आंकी गई है। दोनों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी और कार को सीज किया गया। आरोपित गांजे को रामनगर की ओर ले जा रहे थे। सल्ट पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी, अपर उप निरीक्षक लखविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल संजू कुमार, कपिल कुमार व चन्द्रपाल सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments