HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : शराब के नशे में धुत्त युवती ने सरेआम उतारे कपड़े,...

अल्मोड़ा : शराब के नशे में धुत्त युवती ने सरेआम उतारे कपड़े, नग्न हो काटा हंगामा, दो पक्षों में जमकर मारपीट, पढ़िये पूरी ख़बर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहां माल रोड में शराब के नशे में घुत्त कुछ युवकों, जिनमें एक युवती भी शामिल थी ने करीब पौने घंटे तक आपस में जमकर मारपीट की और गाली—गलौज करते हुए हंगामा काटा। इन्होंने इस बीच होटल का ​शीशा भी तोड़ डाला। हंगामा कर रही युवती ने खुद को किन्नर बताते हुए अपने सारे कपड़े उतार लिए और नग्न होकर अश्लील गालियां देने लगी। आलम यह था कि बीच—बचाव को आने वाले लोगों के साथ भी यह लोग मारपीट पर उतारू हो गये। इस हंगामे के ​बीच किसी ने पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही यह लोग भाग खड़े हुए। पुलिस वीडियो फु​टेज के ​जरिए इनकी ढूंढ—खोज में लगी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब पौने दस बजे यहां माल रोड में बार के सामने नशे में धुत्त कुछ युवक आपस में भिड़ने लगे। इनके साथ एक युवती भी थी। लड़की ने अपने आप को किन्नर बताते हुए बीच बाजार में अपने कपड़े उतार दिए और अंग प्रदर्शन करते हुए अश्लील गालियां देने लगी। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो लड़की नग्न हालात में लोगों से ही भिड़ने लगी। वहीं स्थानीय होटल व्यवसायी कमल गुप्ता ने बताया कि वह बीती रात रिसेप्शन में थे। इस दौरान कुछ लोग शराब के नशे में उनके होटल के आगे लड़ाई करने लगे और होटल का शीशा भी तोड़ दिया।

खबरें मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें Link

जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी वो लोग मारपीट पर उतारू हो गये। उन्होंने बताया कि काफी देर तक हंगमा होने के बाद एक लड़की ने अपने आप को किन्नर बता कर अपने कपड़े उतार दिए। इसकी सूचना जब पुलिस को दी गई तब तक सभी लोग यहां से भाग गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि माल रोड में मारपीट की सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक सभी लोग भाग गए थे। उनकी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments