HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में पुलिस टीम पर...

ब्रेकिंग न्यूज : श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में पुलिस टीम पर आतंकी हमला, दो पुलिस के जवान शहीद

ADVERTISEMENTS

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने पुलिस की टीम पर हमला बोला है।शुक्रवार सुबह श्रीनगर के बाहरी इलाके में नौगाम बाईपास पर पुलिस पार्टी पर हमला किया गया। आतंकियों द्वारा किए गए इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस का दावा है कि आतंकी हमले के पीछे जैश ए मोहम्मद का हाथ है। कुछ दिनों में आतंकियों की ओर से पुलिस पार्टी और सेना के काफिले पर हमलों में तेजी आई है। अभी दो दिन पहले ही बारामूला के सोपोर में एक सेना की टुकड़ी पर हमला किया गया था, जिसमें एक जवान घायल हुआ था।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

? ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

आतंकियों की ओर से सेना-सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की साझा पार्टी पर हमला किया गया था। आतंकियों की ओर से लगातार गोलीबारी की गई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाब दिया। इस दौरान आतंकी भागने में सफल हुए थे। सुरक्षाबलों की ओर से लगातार आतंकियों को ढूंढ-ढूंढकर ठिकाने लगाया जा रहा है। बीते दिनों ही पुलवामा जिले के सेब बागान में छुपे आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें आजाद अहमद लोन आतंकी को मार गिराया गया था, हालांकि एक जवान भी शहीद हुआ था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments