HomeUttarakhandAlmoraALMORA BREAKING NEWS: 16 पेटी अवैध देशी शराब के साथ दो...

ALMORA BREAKING NEWS: 16 पेटी अवैध देशी शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार, तस्करी के दौरान राह में पुलिस ने दबोचा, वाहन सीज

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिलांतर्गत भतरोंंजखान में पुलिस ने दो व्यक्तियों को 16 पेटी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत 40 हजार रुपये आंकी गई है। यह मदिरा बेतालघाट से हरड़ा क्षेत्र में पहुंचाई जा रही थी।
भतरोंजखान थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि थानांतर्गत​ चौड़ी घट्टी के पास चेकिंग के दौरान पु​लिस ने टाटा सूमो संख्या यूके-01 टीए-2113 में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 16 पेटी अवैध शराब बरामद की। बरामद शराब बाजपुर गुलाब देशी मसालेदार शराब है, जिसकी कीमत 40 हजार रूपये आंकी गई है। श्री अहमद ने बताया कि शराब बरामद कर दोनों आरोपियों हिम्मत सिंह पुत्र हरि सिंह, निवासी जाख, सल्ट व मदन सिंह पुत्र नन्दन सिंह निवासी हरड़ा को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ थाना भतरोंजखान में आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है। पुलिस वाहन भी सीज कर लिया। शराब बेतालघाट से हरड़ा राजस्व क्षेत्र में ले जाई जा रही थी। जो हिम्मत सिंह की वाहन से मदन सिंह द्वारा अपने जनरल स्टोर की दुकान में पहुंचाई जा रही थी। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अनीश अहमद, कांस्टेबिल मोहन चन्द व प्रकाश चन्द शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments