HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश खुल्बे सहित दो लोगों...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश खुल्बे सहित दो लोगों पर अंबिका विहार में सांड का हमला, खुल्बे चिकित्सालय में भर्ती, मोहल्ले में सांड का आतंक

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। यहां के नैनीताल रोड़ स्थित शांति नगर में एक चोटिल सांड ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य समेत तीन लोगों को घायल कर दिया है। यूकेडी नेता भुवन जोशी ने नगर निगम को इस बारे में जानकारी दी आज रात से सांड मैदान में तो नहीं दिख रहा है लेकिन वहां खेलने आने वाले बच्चों व आसपास से गुजरने वालों के लिए खतरा अभी भी बना हुआ है।

मोटाहल्दू ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ गुमटी के पास बाइक सवार को टक्कर मार कर भागा ट्रक, युवक गम्भीर


मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह दुकान से दूध लेकर जा रहे भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश खुल्बे जैसे ही शांतिनगर और अंबिका विहार के माता के मंदिर के सामने मध्य खाली पड़े मैदान के पास पहुंचे सामने से दौड़ कर आए सांड ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उनके एक हाथ की हड्डी फ्रेक्चर हो गई है और साईं हास्पिटल में उनका उपचार किया जा रहा है। इसके कुछ देर बाद सांड ने मैदान के नजदीक ही रहने वाले एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया।

ब्रेकिंग न्यूज : रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक में पहाड़ी दरकने से मलबे में दबे दो ग्रामीणों की मौत, एक घायल

उसने उन्हें नीचे गिरा कर उनकी छाती पर पैर रख दिया। उन्हें भी लोगों ने जैसे तैसे बचाया। उन्हें भी काफी चोटें बाई हैं। इसके बाद सांड ने एक और युवक का पीछा किया लेकिन सौभाग्य से वह बच निकला। बाद में वह वाहन चालकों के पीछे भी भागता रहा। इसकी वजह से मोहल्लों में भय का वातावरण व्याप्त है।
अंबिका विहार में रहने वाले उत्तराखंड क्रांति दल नेता भुवन जोशी ने सांड के हमलाववर हो जाने की जानकारी नगर निगम को दी। उन्होंने बताया की नगर निगम की टीम भी मौके पर आई थी, लेकिन सांड नहीं मिला।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments