HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: नशे में उत्पाद मचा रहे दो लोग गिरफ्तार, थानाध्यक्ष ने...

अल्मोड़ा न्यूज: नशे में उत्पाद मचा रहे दो लोग गिरफ्तार, थानाध्यक्ष ने ग्राम चौकीदारों को दी हिदायत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोमेश्वर थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस ने नशे में सड़क पर उत्पात मचा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा सोमेश्वर थाने में पुलिस ने ग्राम चौकीदारों की गोष्ठी कर उन्हें उनकी जिम्मेदारी समझाई और चेताया कि यदि कोई चौकीदार आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमेश्वर थानांतर्गत ग्राम जैंचोली निवासी पूरन राम पुत्र नर राम तथा ग्राम पल्यूड़ा निवासी नफीस अहमद पुत्र करामत द्वारा शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर उत्पात मचाया जा रहा था। थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा भूपाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी फल्या तथा भाष्कर लाल वर्मा पुत्र किशोरी लाल वर्मा, निवासी चनौली द्वारा चनौली में सड़क पर सटरिंग सामग्री एवं बिल्डिंग मैटेरियल डालकर मार्ग अवरूद्व किया था। जिससे यातायात बाधित हो गया। इस पर पुलिस ने इनके खिलाफ धारा- 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।
इधर थानाध्यक्ष सोमेश्वर ने थाने में क्षेत्र के समस्त ग्राम चौकीदारों की गोष्ठी की। उन्हें उनके कर्तव्य समझाए। उन्होंने कहा कि गांव में घटित होने वाली समस्त छोटी-बड़ी घटनाओं समेत गांव में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों व अवैध कारोबार में लिप्त रहने वालों पर पर सर्तक दृष्टि रखेंगे और कहीं ऐसा पाए जाने पर इसकी सूचना तुरंत थाने को देंगे। उन्होंने ग्राम चौकीदारों से खुद भी जागरूक रहने के लिए कहा। साथ ही ग्राम चौकीदारों को हिदायत दी कि यदि कोई भी चौकीदार अवैध आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments